प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा आबादी की जमीन पर कब्जे का आरोप, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार*

*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा आबादी की जमीन पर कब्जे का आरोप, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार*

*लेखपाल की मिलीभगत का आरोप, पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवाया*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़, आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत ढकवा निवासी बलिराज विश्वकर्मा पुत्र पुरुषोत्तम विश्वकर्मा ने अपनी पुश्तैनी आबादी की जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित के अनुसार, गाटा संख्या 211 ख में लगभग 7 विस्वा आबादी की जमीन उनकी पुश्तैनी संपत्ति है। आरोप है कि बगल के गांव नीमा निवासी लालजी, लालमणि एवं रमेश उक्त भूमि पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। बलिराज विश्वकर्मा का कहना है कि आरोपितों का बैनामा समीप स्थित दूसरे गाटा संख्या में है, जिसका उनकी आबादी की भूमि से कोई संबंध नहीं है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि संबंधित लेखपाल की मिलीभगत से भूमि पर कब्जा कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर उन्हें हरिजन एक्ट एवं अन्य झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जा रही है। मामले की शिकायत उप जिलाधिकारी पट्टी तथा थाना आसपुर देवसरा में की गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल रुकवा दिया। पीड़ित ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *