शिव भक्त एवं सामाजिक कार्यकर्ता राम कुबेर मिश्रा का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

*शिव भक्त एवं सामाजिक कार्यकर्ता राम कुबेर मिश्रा का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर*

********************

*संबाद: शिवपूजन मिश्रा*

बदलापुर (जौनपुर)। डंडारी ग्राम पंचायत के प्रतिष्ठित शिव भक्त, नर्वदेश्वर मंदिर के पुजारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता, राम कुबेर मिश्रा (पुजारी) का बीती रात हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। वे लगभग 95 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया।

 

स्व. राम कुबेर मिश्रा जीवन भर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे। वे प्रतिदिन सुबह-शाम नर्वदेश्वर शिव मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना और सेवा करते थे। गांव के वरिष्ठ और सम्मानित नागरिक होने के कारण ग्राम सभा के विभिन्न कार्यक्रमों में, विशेषकर ध्वजारोहण जैसे आयोजनों में उन्हें ही सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया जाता था।

 

परिवार के लोगों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा।

 

उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से उनके बड़े पुत्र राम प्रज्वलित मिश्रा, विनोद मिश्रा, ग्राम प्रधान दिनेश मिश्रा, पूर्व प्रधान रामनारायण मिश्र, विधायक प्रतिनिधि गिरीश चंद्र मिश्रा, रमन मिश्रा, प्रिंसु, रिंकू, राम पूजन, कोमल, भावी जिला पंचायत प्रत्याशी अमन मिश्रा, भारत मिश्र सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

स्व. राम कुबेर मिश्रा के निधन से क्षेत्र ने एक धार्मिक, सामाजिक और सम्मानित व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *