वीरभानपुर में निकलेगी भव्य शिव-पार्वती झांकी, सुंदरकांड पाठ एवं शिव महापुराण कथा का होगा आयोजन

*वीरभानपुर में निकलेगी भव्य शिव-पार्वती झांकी, सुंदरकांड पाठ एवं शिव महापुराण कथा का होगा आयोजन*

********************

*संवाद :ओमप्रकाश मिश्रा*

बदलापुर/वीरभानपुर, 13 जून। भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से ग्राम वीरभानपुर स्थित श्री सोमनाथ मंदिर परिसर में दिनांक 15 जून 2026, सोमवार को धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच सुंदरकांड पाठ, शिव महापुराण कथा तथा भगवान शिव-पार्वती एवं शिव परिवार की भव्य झांकी का आयोजन किया जाएगा।

 

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रख्यात कथावाचक एवं श्री बजरंग इंटर कॉलेज के अध्यापक श्री रमाशंकर शुक्ल द्वारा श्रद्धालुओं को शिव महापुराण की अमृतमयी कथा का रसपान कराया जाएगा। कथा के माध्यम से भगवान शिव की महिमा, भक्ति, वैराग्य एवं सनातन संस्कृति के विविध आयामों पर प्रकाश डाला जाएगा।

 

आयोजन समिति के अनुसार सुबह 7:00 बजे शिव परिवार की भव्य झांकी एवं शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकाली जाएगी, जिसमें भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश एवं कार्तिकेय के मनोहारी स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होंगे। शोभायात्रा में क्षेत्र के श्रद्धालु, महिलाएं, युवक एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे।

 

मंदिर समिति ने क्षेत्रवासियों एवं समस्त शिवभक्तों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा तन, मन एवं धन से सहयोग प्रदान करने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना, सद्भाव एवं सनातन संस्कृति के प्रति आस्था को और अधिक सुदृढ़ करना है।

 

*निवेदक : समस्त शिव भक्त, श्री सोमनाथ मंदिर वीर भानपुर*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *