प्रतापगढ़ में जेठानी पर जमीन और संपत्ति हड़पने का आरोप, महिला ने थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार

*प्रतापगढ़ में जेठानी पर जमीन और संपत्ति हड़पने का आरोप, महिला ने थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने जेठ और जेठानी पर जमीन, मकान और अन्य संपत्ति पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है। पीड़ित अंजू देवी पत्नी राकेश कुमार सरोज, निवासी उमापुर अमरगढ़, ने आरोप लगाया है कि वह अपने पति के साथ बाहर रहती है। मेरी जेठानी निर्मला देवी पत्नी रमेश कुमार सरोज ने मेरे ससुर से अपने बेटे के नाम सारी जमीन की रजिस्टर्ड वसीयत करा ली बिना हम लोगों की जानकारी के। ससुर की मृत्यु के पश्चात मेरे पति राकेश कुमार सरोज व जेठ रमेश कुमार सरोज वरासत के माध्यम से दोनों के नाम सारी जमीन दर्ज हो गई। और अपना बटवारा भी दोनों कर लिये। और अपनी अपनी खेती बाड़ी करने लगे कुछ दिनों के पश्चात मेरे जेठ रमेश कुमार सरोज द्वारा रजिस्टर्ड वसीयत के माध्यम से सारी संपत्ति अपने बेटे के नाम करा ली और जो मेरे हिस्से की जमीन और घर था उसे भी कब्जा कर लिया। और मेरे पूर्वजों द्वारा बनाए गए मकान पर भी हम लोगों को घुसने तक नहीं देती। और जो मेरी शादी में सामान मिला था वह सामान भी नहीं दे रही है। पीड़ित द्वारा यह भी बताया गया। आए दिन मेरे पति राकेश कुमार सरोज व बेटे को गाली गलौज और फर्जी मुकदमे में फसाने के लिए थाने पर तहरीर देती रहती हैं। इन्हीं सब समस्याओं से निजात पाने के लिए पीड़ित अंजू देवी ने थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *