*थाना बक्शा समाधान दिवस में इक्कीस शिकायतों में 6 का मौके पर निस्तारण*
प्रेम शर्मा
जौनपुर के बक्शा थाना परिसर में शनिवार को थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवसआयोजित किया गया| जिनमें कुल 21 शिकायतें प्राप्त हुई, इनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया| शेष 15 शिकायतों को संबंधित राजस्व विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पक्ष जांच कर गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए गए|
जनसुनवाई के दौरान SSI वीरेंद्र कुमार, धनियां मऊ चौकी इंचार्ज मोहम्मद शहनवाज सिद्दीकी, राजस्व निरीक्षक अशोक द्विवेदी और हल्का लेखपाल अजय कुमार पांडेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे| अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और निष्पक्ष एवं पारदर्शी समाधान का आश्वासन दिया|
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने राजस्व कर्मियों को सख्त हिदायत दी की राजस्व संबंधी मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस सुरक्षा के बीच निस्तारण किया जाए| उन्होंने सभी प्रार्थना पत्रों का समाधान कर समाधान रजिस्टर में जांच आख्या दर्ज करने का निर्देश दिए| गंभीर मामलों को तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचना देने को भी कहा गया| ताकि समय रहते उनका समाधान हो सके|
थानाध्यक्ष ने पुलिस अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि वे राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर जाकर राजस्व संबंधी मामलों को सुलझाएं उन्होंने नियम- कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के भी आदेश दिए|
