जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

दधीच विश्वकर्मा

सुल्तानपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज तथा परीक्षा पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में शनिवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रभारी अनीस खान और मंडल संयोजक सरताज खान ने किया।

प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक की घटनाओं की निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा छात्रों के साथ कथित पुलिस कार्रवाई की न्यायिक जांच की मांग की। साथ ही रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रस्तावित बुलडोजर कार्रवाई रोकने की भी मांग उठाई।

अनीस खान और सरताज खान ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन को रोकने के उद्देश्य से जिला संयोजक आदिल खान को सुबह से ही पुलिस चौकी में बैठाए रखा गया तथा कई कार्यकर्ताओं को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया गया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कहा कि छात्रों और युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन व्यापक आंदोलन और चक्का जाम करने के लिए बाध्य होगा।

इस बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबरें शनिवार को सामने आईं। विभिन्न राष्ट्रीय मीडिया संस्थानों ने उनके इस्तीफे की पुष्टि की है।

**जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।**

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!