*प्रतापगढ़ सैफाबाद बाजार स्थित क्लीनिक मैं 3 दिन से भर्ती प्रसूता व उसके बच्चे की मौत इलाज में लापरवाही का आरोप*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा। प्रसव पीड़ा के बाद प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराई गई प्रसूता की इलाज में लापरवाही के चलते तीसरे दिन जच्चा बच्चा की मौत हो गई।
परिजन सब घर लेकर आए हैं जहां पर अस्पताल संचालक के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पर्वतपुर सुलेमान गांव निवासी अयान मोहम्मद की शादी गांव के मोहम्मद जिलानी की पुत्री आसमीन बानो से 16 जून 2025 को हुई थी। जिसे 26 मई को आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सैफाबाद बाजार स्थित कृष्णा क्लीनिक में भर्ती कर दिया गया। शुक्रवार की रात यासमीन व उसके बच्चे की मौत हो गई।
भर्ती होने के बाद से अस्पताल के लोग प्रसव कराने में लग रहे जब प्रसूता की मौत हो गई तो अस्पताल संचालक लेनदेन कर मामले को रफा दफा करने में लगे हुए हैं। वहीं अस्पताल की स्थिति यह रही की अस्पताल तो खुली है पर वहां कोई भी कर्मचारी मौजूद नजर नहीं आ रहा है । सामने स्थित एक प्राइवेट अस्पताल संचालिका ने बताया कि तीन दिनों तक भर्ती करने के बाद जब केस बिगड़ गई तो उनके पास इलाज के लिए प्रसूता को लाया गया उन्होंने देखते ही इलाज करने से इनकार कर दिया जिसके बाद लोग उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी ले गए जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में *मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रतापगढ़ से बात की गई। उन्होंने जांच कराने की बात कही है।*
