टीबी रोगियों को बांटा गया पोषाहार
प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने हेतु की गई अपील
शिवपूजन मिश्र
आज दिनांक 31 अगस्त 2026 को ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के प्रांगण में टी बी मरीजों को पोषाहार वितरण एवं उनके लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 66 रोगियों को पौष्टिक आहार वितरित किया गया ।कार्यक्रम में
सिंगरामऊ के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक वर्मा ने टी बी मुक्त भारत अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए मरीजों से लगातार नियमित रूप से दवा का सेवन एवं खान-पान पर विशेष ध्यान देने को कहा और संस्था द्वारा टी बी रोगियों के लिए लगातार
किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। संस्था की प्रबंधक सचिव डॉ अंजू सिंह ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए सभी से अपील की। बदलापुर के एस टी एस तरुण कुमार ने मरीजों को टीबी मुक्त भारत ऐप के बारे में जानकारी दी और कुछ मरीजों का अपलोड भी कराया ,उन्होंने बताया कि इस ऐप का मुख्य उद्देश्य टीबी मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़कर उसका लाभ लेना है ।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सुरेश त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर क्षय रोग पर आधारित गीत एवं स्लोगन के माध्यम से अंकिता सिंह ने लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से संस्था की कोषाध्यक्ष शीला दुबे, सौरभ सिंह, अंकिता सिंह, सौम्या सिंह, सन्तोष कुमार, सत्यजीत, लालमणि मिश्रा, सद्दाम, कंचन,अंजली, जबीं अख्तर, ऊषा आदि उपस्थित रहे।
