*प्रतापगढ़ थाना आसपुर देवसरा के अंतर्गत सैफाबाद बाजार में भीषण अग्निकांड, दो दुकानें जलकर राख*

*प्रतापगढ़ थाना आसपुर देवसरा के अंतर्गत सैफाबाद बाजार में भीषण अग्निकांड, दो दुकानें जलकर राख*

*शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जांच में जुटी आसपुर देवसरा पुलिस*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़। जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सैफाबाद बाजार में गुरुवार की रात आग का तांडव देखने को मिला। यहाँ दो बड़ी दुकानों में लगी भीषण आग के कारण लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। वहीं, राहत कार्य के लिए पहुँच रही पुलिस की गाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 11 बजे महफूज अली की सेनेटरी की दुकान से धुएं का गुबार उठते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया।

जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बगल में स्थित असगर अली की प्लास्टिक की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। प्लास्टिक और ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग की लपटें इतनी ऊंची उठीं कि पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित दुकानदार असगर अली ने बताया कि इस अग्निकांड में उनका लगभग कई लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।हादसे के दौरान उस वक्त तनाव बढ़ गया जब सूचना पर मौके पर पहुँच रही डायल 112 की एक गाड़ी ने सड़क पर मौजूद संजय शुक्ला (50) को जोरदार टक्कर मार दी प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि टक्कर मारने के बाद पुलिस की गाड़ी मौके पर रुकने के बजाय वहाँ से निकल गई। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखी गई। पुलिस और दमकल ने पाया काबू घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए आसपुर देवसरा थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे। दमकल कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद घंटों बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने घायल संजय शुक्ला को अस्पताल पहुँचाया और मामले की जाँच शुरू कर दी है।”दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। दमकल और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पाया। घायल व्यक्ति के उपचार और घटना के कारणों की विस्तृत जाँच की जा रही है। थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *