*अज्ञात वाहन की चपेट में आने से यूपीएससी की परीक्षा देने जा रहे छात्र की दर्दनाक माैत*
प्रेम शर्मा
जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र में रविवार को यूपीएससी की परीक्षा देने जा रहे (24) वर्षीय छात्र विशाल कुमार की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई| यह घटना लखनऊ वाराणसी नेशनल हाईवे 731 पर दुबेचक शिव गुलामगंज छुन्छा मोड़ के पास सुबह करीब पाँच बजे हुई|
विशाल कुमार सुबह यूपीएससी की परीक्षा देने वाराणसी के लिए घर से निकले थे| उनके छोटे भाई नवनीत कुमार ने बताया कि विशाल नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस का इंतजार कर रहे थे| तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी|
घटना की सूचना मिलते ही बक्सा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची| स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल विशाल कुमार को सीएचसी नौपेड़वा भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया| पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है|
मृतक विशाल कुमार लगभग (24 वर्ष) बक्सा थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव निवासी सुरेशचंद्र के पुत्र थे| वह अपने चार भाइयों में सबसे बड़े थे| इस दु:खद खबर से परिजनो में कोहराम गया है और उनका रो-रो का बुरा हाल है|
थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है|
