थाना चांदा पुलिस टीम द्वारा एक नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

*‘थाना चांदा पुलिस टीम द्वारा एक नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*

 

चाँदा /सुलतानपुर

 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद सुलतानपुर के निर्देशन व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी लम्भुआ महोदय के नेतृत्व में थाना चाँदा पुलिस टीम (1-उ0नि0 अजय कुमार यादव 2- हे0का0 रोहित सोनी 3- का0 प्रभात यादव ) द्वारा संदिग्ध व्यक्ति वाहन की चेकिंग के दौरान आज दिनांक 20.05.2026 घरवासपुर अण्डर पास के पास बहद्ग्राम घरवासपुर थाना चांदा जनपद सुलतानपुर से अभियुक्त शौकत अली पुत्र दीन मोहम्मद निवासी ग्राम आनापुर नरायनगंज थाना चांदा जनपद सुलतानपुर उम्र 36 वर्ष के पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 162/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को नियमानुसार हिरासत पुलिस मे लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु भेजा गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *