*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान*
प्रेम शर्मा
जौनपुर: बक्शा में सोमवार देर शाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना क्षेत्र में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान| इस दौरान प्रमुख चौराहों और बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया| साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई|
अभियान का मुख्य उद्देश्य कानून व्यवस्था बनाए रखना, आम जनता में सुरक्षा की भावना जागृत करना और यातायात नियमों का उल्लंघन रोकने के साथ-साथ अपराधियों की धर-पकड़ कर भयमुक्त वातावरण स्थापित करना|
इस अभियान का नेतृत्व बक्सा थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार के द्वारा किया गया,उनके साथ पर्याप्त पुलिस बल भी मौजूद था |पुलिस कर्मियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त रूप से गस्त की और संधिग्धों की गहनता से जांच की|
क्षेत्र में तैनात उप निरीक्षक सहित अन्य सुरक्षा कर्मियों ने भी संदिग्ध व्यक्तियों की जांच में सक्रिय भूमिका निभाई| इस दौरान पुलिस ने आम लोगों से सुरक्षा संबंधी संबाद भी किये|
