33 प्रतिशत महिला आरक्षण का विरोध सपा को पड़ेगा भारी : रागिनी सिंह
महिलाओं का अपमान करने वाली सपा को मिलेगा जवाब : अंशु कुशवाहा
जौनपुर की जनता करे पुकार बंद करो ये अत्याचार बाबू सिंह कुशवाहा जवाब दो महिलाओं का सम्मान दो : पूनम पांडे
जौनपुर: संसद में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल का विरोध करने मंगलवार को जिला मंत्री अंशु कुशवाहा के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा व महिला कार्यकर्ताओं ने महिला जन आक्रोश अभियान के तहत लोहिया पार्क के परिसर में सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा व समाजवादी पार्टी के खिलाफ हाथों में तख्तियां लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और सपा मुर्दाबाद के नारे लगाए।
मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रागिनी सिंह ने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध कर सपा और कांग्रेस ने अपनी महिला विरोधी सोच उजागर कर दी है उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी आगामी चुनाव में इसका करारा जवाब देगी श्री सिंह ने कहा 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का विरोध सपा व विपक्षी दलों को 2027 के यूपी चुनावों में भारी पड़ेगा।
अंशु कुशवाहा ने कहा कि यहाँ उपस्थित मेरी जुझारू बहनों आज हम यहाँ एक बहुत ही गंभीर विषय पर एकत्रित हुए हैं एक तरफ केंद्र की भाजपा सरकार ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ लाकर महिलाओं को उनका हक और सम्मान दे रही है, और दूसरी तरफ हमारे जौनपुर में ऐसे लोग सांसद बनकर बैठे हैं, जिनके राजनीतिक इतिहास और संरक्षण में महिलाओं के हितों की हमेशा अनदेखी हुई है।
आज हम यहाँ बाबू सिंह कुशवाहा से कुछ कड़े सवाल पूछने आए हैं।
भाजपा महिला कार्यकर्ता सुमन पांडेय ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी हमेशा महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर दोहरा चरित्र दिखाती रही है नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की माताओं, बहनों और बेटियों को राजनीति में मजबूत भागीदारी देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है, लेकिन सपा नेताओं ने इसका विरोध कर अपनी महिला विरोधी मानसिकता उजागर कर दी है।
कार्यक्रम में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे गांव-गांव और घर-घर जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों और भाजपा सरकार की महिला हितैषी नीतियों के बारे में जागरूक करेंगी।
नीलम अग्रहरि ने कहा कि मोदी सरकार हम लोगो को ३३% प्रतिशत आरक्षण देकर मजबूत कर रहे थे परन्तु विपक्ष के सांसदों को यह अच्छा नहीं लगा इसलिए उन लोगो ने इसका विरोध करके वह बिल पास नहीं होने दिया उसमे जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा भी शामिल थे इसलिए हम धरना के माध्यम से उनका विरोध करने आए है।
उक्त अवसर पर विमला श्रीवास्तव मिलन श्रीवास्तव राखी सिंह सुशीला सिंह निशी सोनकर पूनम पूजा शान्ति मीता मंगला आशा सुमन सुभाना लीलावती विमला विन्द विमला मौर्य रुपा अग्ग्रहरि प्रीति संगीता सुशीला विश्वकर्मा विमला चन्दकला मुन्नी देवी दुलारी गायती सुमन आदि उपस्थित रही।
