ज्योतिषाचार्य डॉ. माताशंकर पांडे की भविष्यवाणी फिर चर्चा में

*ज्योतिषाचार्य डॉ. माताशंकर पांडे की भविष्यवाणी फिर चर्चा में*

 

*बंगाल के घटनाक्रम से जोड़ा जा रहा दावा*

********************

*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*

मछलीशहर/कोलकाता: बरई पार क्षेत्र के तेजी बाजार थाना अंतर्गत सकरा ग्राम पंचायत निवासी हस्तरेखा विशेषज्ञ, वास्तु विद और ज्योतिष शास्त्र के विद्वान डॉ. पंडित माताशंकर पांडे एक बार फिर अपनी भविष्यवाणी को लेकर चर्चा में हैं। पश्चिम बंगाल के हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के बाद उनकी पूर्व में की गई भविष्यवाणी को सही ठहराए जाने के दावे सामने आ रहे हैं।

 

कोलकाता से जुड़े अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ज्योतिषाचार्य एवं अर्थ फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. पांडे द्वारा प्रकाशित वार्षिक पंचांग ‘निर्णय मंजरी’ में राज्य में संभावित सत्ता परिवर्तन का संकेत दिया गया था। हालिया घटनाओं के बाद उनके समर्थक इस भविष्यवाणी को सटीक बता रहे हैं।

 

यह पंचांग प्रतिवर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर प्रकाशित किया जाता है, जिसमें व्यक्तिगत राशिफल के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक घटनाओं का भी पूर्वानुमान प्रस्तुत किया जाता है। समर्थकों का कहना है कि डॉ. पांडे की कई भविष्यवाणियां समय के साथ सही साबित हुई हैं, जिससे उनकी विश्वसनीयता बढ़ी है।

 

डॉ. पांडे इससे पहले भी अपनी भविष्यवाणियों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। वर्ष 2014 में उनकी एक भविष्यवाणी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सार्वजनिक रूप से आभार व्यक्त किए जाने का भी उल्लेख किया जाता है। उन्हें देश-विदेश में ज्योतिषीय परामर्श के लिए आमंत्रित किया जाता है और वे कई सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं, जिनमें ‘भारत गौरव रत्न’ सम्मान तथा कैलिफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी की मानद डॉक्टरेट उपाधि शामिल है।

 

इस घटनाक्रम के बाद एक बार फिर राजनीति और ज्योतिष के संबंधों को लेकर बहस तेज हो गई है। इतिहास में भी कई ऐसे उदाहरण मिलते हैं, जहां भविष्यवाणियों को राजनीतिक निर्णयों और सत्ता परिवर्तन से जोड़कर देखा गया है। उनकी इस भविष्यवाणी की चर्चा आज कोलकाता से प्रकाशित कई अखबारों में भी प्रकाशित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *