*भगवान राम का स्मरण कर जीवन धन्य करें*: कथा व्यास…
तीखी आवाज़
रिपोर्टर. प्रेम शर्मा

जौनपुर: बदलापुर थाना अंतर्गत बदलापुर खुर्द बाजार के दक्षिण दुर्गा मंदिर के बगल सात दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है |प्रसिद्ध कथा वाचक- कथा व्यास श्री धर्मराज शास्त्री जी महाराज श्री धाम अयोध्या” के मुखारविंद से प्रभु श्री राम का वर्णन किया जा रहा है|
*भक्ति के बिना भगवान नहीं मिलते*
कथा वाचक. श्री धर्मराज शास्त्री जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भक्ति के बिना भगवान को प्राप्त करना असंभव है। उन्होंने कहा, “भगवान अपने भक्तों के कष्ट हरने के लिए किसी न किसी रूप में अवश्य आते हैं। हर व्यक्ति को जीवन में समय निकालकर भगवान का स्मरण करना चाहिए, क्योंकि यही मानव जीवन का मुख्य उद्देश्य है।”
*23 से 30 दिसंबर तक चलेगी कथा*
व्यवस्थापक श्री भरत शरण दास जी महाराज (चिमटा वाले बाबा) ने जानकारी दी कि यह कथा 23 दिसंबर सोमवार से 30 दिसंबर2024 तक चलेगी। कथा सुनने के लिए दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। कथा दोपहर एक बजे से हरि इच्छा तक चलेगी|
*सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी*
कथा के आयोजन में सामाजिक संगठनों और क्षेत्रीय लोगों का विशेष योगदान रहा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समाजसेवी श्री गुप्तेश्वर नाथ शुक्ला और ब्रह्मदेव शुक्ला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर अखिलेश चंद शुक्ला, मोती सेठ, विजय अग्रवाल (पत्रकार), जितेंद्र बहादुर सिंह (जनरल स्टोर) अनिल यादव (बिल्डिंग मटेरियल), नन्हकऊ चौवे, संदीप कुमार शुक्ला, शिवनारायण चौहान, गुलाब चंद्र गुप्ता, विनोद कुमार गुप्त, सुरेश कुमार यादव, ग्राम प्रधान. चौधरी रजक, विकास (ज्वैलर्स), पवन कुमार खरवार, राजेश कुमार खरवार, विजय कुमार चतुर्वेदी, संजय कुमार चतुर्वेदी, भगवान प्रसाद सेठ, सुनील कुमार पंडा, डॕा रामराज बिन्द, डॉक्टर सोनू, मुक्तेश्वर नाथ शुक्ला, जय प्रकाश तिवारी,समेत बहुत से गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
*भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं*
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रबंधन और स्थानीय लोंगो के द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए बैठने और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है।
*कथा से जुड़ा आध्यात्मिक संदेश*
कथा के दौरान भगवान राम के जीवन और आदर्शों को सुनाते हुए कथा व्यास “श्री धर्मराज शास्त्री” जी महाराज ने भक्तों को आध्यात्मिक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन हर व्यक्ति के लिए प्रेरणादायक है। “भगवान राम ने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि धर्म और कर्तव्य का पालन करते हुए जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है।”
*श्रद्धालुओं में उत्साह*
श्री राम कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आने वाले दिनों में कथा के लिए श्रद्धालुओं की संख्या में और वृद्धि की उम्मीद है। बदलापुर खुर्द के दुर्गा मंदिर का यह आयोजन न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि क्षेत्र में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने में भी सहायक होगा| श्रद्धालुओं को इस आयोजन का हिस्सा बनने और भगवान राम की कथा से प्रेरणा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।