पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता बरामद

पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता बरामद

 

दधीच विश्वकर्मा

चांदा ।।सुल्तानपुर

 

सुलतानपुर जनपद के थाना चांदा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक चारु निगम सुल्तानपुर के निर्देशन, व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी लंभुआ के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

 

जानकारी के अनुसार थाना चांदा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 117/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस व 16/17 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में नामित अभियुक्त मो0 गुलशन उर्फ विशाल पुत्र श्यामू गौतम निवासी बैनी थाना लंभुआ को 15 अप्रैल 2026 (मय अपहृता को बरामद करते हुए )को पुलिस- उ0नि0श्री राधेश्याम द्विवेदी, का0 विजय कुमार, म0आ0निधी यादव ने विधिक कार्रवाई के तहत हिरासत में लिया और माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *