सप्ताह ज्ञान यज्ञ के साथ श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

सप्ताह ज्ञान यज्ञ के साथ श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन
जौनपुर। जनपद के ग्राम उसरोली, पोस्ट डिडिया में आगामी 17 अप्रैल 2026 से श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत 17 अप्रैल, शुक्रवार को प्रातः 8 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। इसी दिन से कथा का शुभारंभ होगा, जो प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं हरि इच्छा तक आयोजित की जाएगी। कथा का समापन 23 अप्रैल, गुरुवार को होगा, जबकि 24 अप्रैल, शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से हवन एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा।
इस पावन कथा का वाचन राष्ट्रीय कथा वाचक स्वामी देवेश दास जी महाराज (श्री अयोध्या धाम) द्वारा किया जाएगा, जिनके मुखारविंद से श्रद्धालु भागवत कथा का रसपान करेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अरुण मिश्रा हैं, जबकि आयोजन एवं कथा संरक्षक के रूप में पंडित विकास जी महाराज अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में श्रीमती सुमित्रा मिश्रा एवं श्री सोमनाथ मिश्रा उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है। यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक उन्नति का माध्यम बनेगा, बल्कि समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को भी सुदृढ़ करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *