भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा, कोइरीपुर नगर पंचायत से होकर निकली

*भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा, कोइरीपुर नगर पंचायत से होकर निकली*

दधीच विश्वकर्मा

चांदा। भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

यह शोभायात्रा नगर पंचायत कोइरीपुर से होते हुए पूरे क्षेत्र में भ्रमण करती रही, जहां जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया।शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जो बैंड-बाजों और जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे थे।

“जय भीम” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। विभिन्न सामाजिक संगठनों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी इस दौरान देखने को मिली।यात्रा के मार्ग में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया

और जलपान की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों की भी अच्छी खासी उपस्थिति रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल भी तैनात रहा। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।इस दौरान वक्ताओं ने भीमराव अंबेडकर के विचारों को अपनाने और समाज में समानता व भाईचारे को बढ़ावा देने की अपील की।

इस भव्य यात्रा में शामिल नगर पंचायत कोइरीपुर के चेयरमैन प्रतिनिधि क़ासिम राइन, सिंघौली ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सौरव मौर्या, नगर पंचायत कोइरीपुर के कंचननगर सभासद प्रतिनिधि कुलदीप अग्रहरि,मनोनीत सभासद लालमणि अग्रहरी,सौरभ साहू,नगर पंचायत के अधीशासीय अधिकारी, सत्यधाम के आचार्य देवेंद्र भारती आदि गणमान्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *