जोखापुर में बाबा साहेब की जयंती धूमधाम से सम्पन्न, गूंजे ‘जय भीम’ के नारे

*जोखापुर में बाबा साहेब की जयंती धूमधाम से सम्पन्न, गूंजे ‘जय भीम’ के नारे*

********************

*संबाद :शिवपूजन मिश्रा*

दूधौड़ा पूरा रजवार/जौनपुर। न्याय पंचायत जोखापुर क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन बूथ प्रभारी उमाकांत यादव के निजी आवास पर किया गया, जहां क्षेत्र के गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को अपनाने तथा समाज में समानता और शिक्षा के प्रसार का संकल्प लिया। इस दौरान “जय भीम” और “बाबा साहेब अमर रहें” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

इस अवसर पर न्याय पंचायत जोखापुर के सेक्टर प्रभारी रघुनाथ यादव, बूथ प्रभारी पंकज यादव, बूथ प्रभारी उमाकांत यादव, ग्राम प्रधान शीतला प्रसाद यादव सहित मनीष यादव, जयप्रकाश गौतम, महंगू राम, माताफेर खरवार, सुधीर गौतम, ब्रह्मदेव गौतम, यादवेंद्र यादव, संजय गौतम और सूरज गौतम समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और उनके द्वारा समाज के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है। अंत में सभी ने एकजुट होकर सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *