*प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा डेढ़ लाख के इनामी के घर हुई कुर्की*

*प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा डेढ़ लाख के इनामी के घर हुई कुर्की*

अनिल कुमार

 

प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा के पूरेधनी गांव में 11 दिसंबर 2025 को विजय उर्फ सोनू को गोली मारने के मामले में फरार आरोपी के घर गुरुवार को कुर्की की कार्रवाई की गई। आसपुर देवसरा पुलिस ने आरोपी जौनपुर बक्सा के लखौवा निवासी आनंद सिंह उर्फ शोले सिंह के घर पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई की। सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी ने बताया कि आरोपी पर आईजी प्रयागराज ने 50 और एडीजी वाराणसी ने एक लाख का इनाम घोषित किया है। कोर्ट के आदेश पर उनके घर कुर्की की कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *