आगामी त्यौहार के मद्देनजर पुलिस ने किया रूट मार्च

*आगामी त्यौहार के मद्देनजर पुलिस ने किया रूट मार्च*

********************

*संवाद शिवपूजन मिश्रा*

सिंगरामऊ। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में सोमवार शाम करीब 6 बजे क्षेत्राधिकारी बदलापुर सुनील कुमार तिवारी तथा एसडीएम योगिता सिंह के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल ने सिंगरामऊ बाजार, कुशहा बाजार एवं रतासी के संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल रूट मार्च किया।

रूट मार्च के दौरान अधिकारियों ने बाजारों में भ्रमण कर व्यापारियों एवं आम नागरिकों से वार्ता की और होली का पर्व आपसी भाईचारे व सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने, अफवाह फैलाने या किसी भी प्रकार से कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

प्रशासन की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *