*प्रतापगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की दस्तक होते ही पट्टी में धड़ाधड़ गिरे मेडिकल स्टोर और पैथोलॉजी के शटर*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ (पट्टी): जनपद के पट्टी तहसील मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के इर्द-गिर्द संचालित होने वाले निजी मेडिकल स्टोरों और पैथोलॉजी सेंटरों के बीच इन दिनों भारी दहशत का माहौल है। ताज़ा मामला तब प्रकाश में आया जब स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम निरीक्षण के लिए क्षेत्र में पहुंची। टीम की गाड़ी देखते ही अस्पताल रोड पर स्थित अधिकांश दुकानों के शटर आनन-फानन में गिर गए और संचालक मौके से फरार हो गए।
क्यों बनी है डर की स्थिति स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सीएचसी पट्टी के आस-पास अवैध रूप से संचालित हो रहे पैथोलॉजी सेंटर और बिना मानकों के चल रहे मेडिकल स्टोर इस कार्रवाई के मुख्य निशाने पर हैं। विभागीय टीम के पहुंचते ही दुकानों के बंद होने के पीछे कई बड़े कारण क्या है। यह एक जांच का विषय है। किसकी सहमति से चल रहे। अवैध मेडिकल स्टोर और पैथोलॉजी सेंटर
