*प्रतापगढ़ सी एच सी बाघराय में विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई बीपीएम 50000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार*

*प्रतापगढ़ सी एच सी बाघराय में विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई बीपीएम 50000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार*

*स्वीपर भर्ती के लिए 150000 लाख रुपए की थी मांग पीड़ित की शिकायत पर प्रयागराज विजिलेंस टीम ने की कार्यवाही*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ में विजिलेंस टीम प्रयागराज ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने सीएचसी बाघराय के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (बीपीएम) अमित मिश्रा को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उन पर स्वीपर भर्ती के नाम पर डेढ़ लाख रुपये मांगने का आरोप है। विजिलेंस टीम ने अमित मिश्रा को उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद टीम उन्हें प्रयागराज ले गई। यह कार्रवाई पीड़ित की शिकायत पर की गई थी। पीड़ित ने विजिलेंस टीम प्रयागराज से शिकायत की थी कि बीपीएम अमित मिश्रा स्वीपर की भर्ती के लिए उससे डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। रिश्वत की पूरी रकम मिलने पर ही भर्ती करने का आश्वासन दिया जा रहा था। शिकायत के बाद आज दोपहर 2 बजे के आस पास 8 सदस्यीय विजिलेंस टीम प्रतापगढ़ के बाघराय सीएचसी पहुंची। जैसे ही पीड़ित ने अमित मिश्रा को 50 हजार रुपये दिए, टीम ने उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से सीएचसी बाघराय में हड़कंप मच गया। सीएचसी के अन्य स्वास्थ्य कर्मियों और अधिकारियों ने पहले टीम से पूछताछ करने की कोशिश की, लेकिन विजिलेंस टीम का पता चलते ही वे पीछे हट गए। अमित मिश्रा पिछले चार सालों से बाघराय सीएचसी में तैनात थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *