शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

*शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख*

*************************

*संवाद:अक्षयबर नाथ विश्वकर्मा*

मदरा मुकुंदपुर डाडी। क्षेत्र के मदरा मुकुंदपुर डाडी गांव में बीती रात शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई, जिसमें किसान लवकुश यादव और चिंता यादव की लगभग 4 से 5 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात अचानक खेतों के पास बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारी ने गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के किसानों में हड़कंप मच गया।

 

सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों के तत्पर प्रयास से आसपास की अन्य फसल को जलने से बचा लिया गया, जिससे बड़ी क्षति होने से टल गई।

 

हालांकि, इस घटना में प्रभावित किसानों की कई बीघा फसल पूरी तरह नष्ट हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *