*प्रतापगढ़ डीएम शिव सहाय अवस्थी ने खेत में गेहूं की काटी फसल*

*प्रतापगढ़ डीएम शिव सहाय अवस्थी ने खेत में गेहूं की काटी फसल*

*भदौसी गांव में क्रॉप कटिंग कर उत्पादकता परखी, किसानों को सलाह दी*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने तहसील सदर के भदौसी गांव में किसान हौसला प्रसाद के खेत में गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग कराई। उन्होंने स्वयं खेत में उतरकर फसल उत्पादकता का आकलन किया। इस प्रक्रिया के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं गेहूं की फसल काटी और पूरे कार्य का निरीक्षण किया। क्रॉप कटिंग का यह प्रयोग भारत सरकार द्वारा विकसित सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से पारदर्शी तरीके से किया गया, ताकि आंकड़ों की सटीकता बनी रहे। रैंडम नंबर के आधार पर 10 मीटर भुजा वाले समबाहु त्रिभुज क्षेत्र में फसल कटाई की गई। जिससे 20.550 किलोग्राम उपज मिली। इसके आधार पर गेहूं की उत्पादकता 47.47 कुंतल प्रति हेक्टेयर आंकी गई। यह प्रक्रिया प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी के आधार पर किसानों को फसल क्षति का मुआवजा निर्धारित किया जाता है मौके पर उपस्थित किसानों से संवाद करते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें कृषि से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी गेहूं की उपज सरकारी क्रय केंद्रों पर ही बेचें, ताकि उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का पूरा लाभ मिल सके इसके अतिरिक्त, उन्होंने किसानों को पराली न जलाने की सलाह दी। जिलाधिकारी ने कहा कि फसल अवशेषों का उपयोग नजदीकी गौशालाओं में पशुओं के चारे के रूप में किया जाना चाहिए। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पशुपालन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *