अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकराई
एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
चाँदा /सुलतानपुर से दधीच विश्वकर्मा की रिपोर्ट
सुलतानपुर जनपद के चाँदा क्षेत्र के इंदौली मोड़ के निकट दोपहर के करीब 3:12 बजे सड़क हादसे में एक युवक की घटना स्थल पर हीं मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गया। 
हादसे के तुरंत बाद हीं स्थानीय लोग मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते हीं थाना चांदा के उपनिरीक्षक अवधेश सिंह यादव, शंकर बख्श सिंह, अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमेचा ले जाया गया। जहाँ पर चिकित्सकों ने एक युवक को मृतक घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मोहम्मद तौसीर जो कि प्रतापगढ़ के बेलखरनाथ धाम के थाना कंधई के निवासी के रूप में की गयी।
मिली जानकारी से यह पता चला कि वह तीन भाईयों में दूसरा नम्बर का था, और उसके परिवार के लोग दिल्ली रहते थे,और दो अन्य तारीफ़ (30),और तस्लीम (24) जोकि हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पूछताछ व स्थानीय लोगों के मुताबिक ,चाँदा चौराहे से पट्टी रोड पर इंदौली मोड़ के निकट सामने से आ रही एक अज्ञात बोलेरो से बचने के प्रयास में चालक वाहन ने नियंत्रण खो दिया। जिससे वाहन सड़क से निचे जाकर एक पेड़ से टकरा गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप में सवार तौसीर (22) की मौके पर हीं मौत हीं गई। चालक तारीफ़ और तस्लीम गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
