गैंगस्टर एक्ट का वारंटी गिरफ्तार

*गैंगस्टर एक्ट का वारंटी गिरफ्तार*

प्रेम शर्मा

जनपद जौनपुर थाना बक्शा पुलिस ने अभियान चलाकर गैंगस्टर एक्ट के एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एवं उपनिरीक्षक राजमिलन तिवारी के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार, मु.नं. 133/03 धारा 3(1) यू.पी. गैंगस्टर एक्ट से संबंधित वारंटी अभियुक्त आनन्द कुमार सिंह निवासी बसारतपुर थाना बक्शा को 28 मार्च 2026 को न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पालन किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे संबंधित न्यायालय भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *