*सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का लम्भुआ में हुआ जोरदार स्वागत*

*सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का लम्भुआ में हुआ जोरदार स्वागत*

अशोक कुमार वर्मा

*लम्भुआ सुल्तानपुर* लम्भुआ के लोटिया के कल्लू पाल के यहां तथा सपा नेता परमात्मा यादव के एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा की इस समय पूरे प्रदेश में पीडीए की पंचायत चल रही है। समाजवादी पार्टी के लोग पीडीए की पंचायत संविधान एवं लोकतंत्र को बचाने के लिए कर रहे हैं। वर्ष 2027 में निश्चित रूप से सपा सरकार प्रदेश में आएगी।

लम्भुआ में सपाईयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद द्वारा पुलिस के हाथ पैर तोड़ने वाली बात पर उन्होंने कहा

कि वह लोग संविधान व लोकतंत्र को न मानने वाले लोग हैं। उनका शासन प्रशासन चल रहा है।

हम सब संविधान एवं लोकतंत्र को मानने वाले लोग हैं। हमारी सरकार में जनता का सम्मान रहेगा, महिलाओं का सम्मान रहेगा तथा किसानों का सम्मान रहेगा।

नौजवानों के हित के लिए हमारी सरकार हमेशा सोचती रहे हैं और उस पर कार्य भी की है। भर्ती के विषय में उन्होंने कहा कि इस सरकार में अधिकतर पेपर लीक होते हैं, डॉन’टी नौजवानों को रोजगार कैसे मिलेगा। उन्होंने पुलिस भर्ती में अनियमिता का भी मुद्दा उठाया। मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पृथ्वी पाल यादव, विधानसभा अध्यक्ष सतपाल यादव, नवनीत यादव, अतेंद्र जायसवाल, हरकेश यादव, विनोद यादव, आकाश यादव, राज मिश्रा, राजेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव बंसराज यादव, जितेन्द्र वर्मा उर्फ बाजीगर वर्मा, कृष्ण कुमार यादव, देवी प्रसाद यादव, अमित यादव, संजय यादव, राजेश यादव आदि सपाई मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!