“शोध विषयक एक दिवसीय कार्यशाला” का सफल आयोजन जौनपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जौनपुर दिनांक: 28 मार्च 2026 जौनपुर में “शोध विषयक एक दिवसीय कार्यशाला” का सफल आयोजन जौनपुर।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), जौनपुर द्वारा दिनांक 28 मार्च 2026 को “शोध विषयक एक दिवसीय कार्यशाला” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों एवं शोधार्थियों में शोध के प्रति रुचि जागृत करना तथा उन्हें नवीन शोध पद्धतियों से अवगत कराना रहा। कार्यशाला में विशिष्ट शोध वक्ता के रूप में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. देवेंद्र कुमार मिश्र, राजा हरपाल सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. योगेश कुमार तथा बयालसी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने शोध की आधारभूत अवधारणाओं, शोध समस्या के चयन, डेटा संग्रहण एवं विश्लेषण की विधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता डायट जौनपुर के उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शोध कार्य अत्यंत आवश्यक है और इस प्रकार की कार्यशालाएं शिक्षकों के ज्ञान एवं कौशल को समृद्ध करती हैं। उन्होंने शिक्षकों को शोध कार्य में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया तथा शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने पर बल दिया। कार्यशाला में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, प्रशिक्षु एवं शिक्षा से जुड़े अधिकारीगण उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया। कार्यक्रम का संचालन डायट प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा द्वारा किया गया तथा अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *