*युवा एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन द्वारा की गई जरूरतमंद को दो यूनिट ब्लड की मदद*
*राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल तिवारी द्वारा पीड़ित परिवार से बात कर तत्काल की गई ब्लड की व्यवस्था*
अनिल मिश्र
गोंडा जिले की रहने वाली पुष्पा तिवारी जो कि पिछले कई दिनों से बीमार चल रही है उन्हें गोंडा जिला अस्पताल में एडमिट करवाया गया था । उनके परिवार के लोगों द्वारा परंतु किसी प्रकार का उन्हें आराम न मिलने की स्थिति में युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार तिवारी से संपर्क किया रेखा पांडे जो कि पुष्पा तिवारी की बहन है राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिना किसी प्रकार का विलंब किए हुए उन्हें आश्वासन दिया ट्रामा सेंटर लखनऊ में लाने के लिए कहा । जहां पर वह देर रात्रि अपने पेशेंट को लेकर पहुंची और उन्होंने अस्पताल में एडमिट करवाया उपचार शुरू हुआ परंतु सेहत में सुधार का उतार चढ़ाव देखकर दुबारा और उन्होंने नंबर दिया साधना तिवारी का साधना तिवारी ने प्राइवेट हॉस्पिटल सुषमा हॉस्पिटल को बताया जहां पर लेकर अपने पेशेंट को पहुंची रेखा ने पेशेंट को एडमिट करवाया पेशेंट की हालत में 80 परसेंट लगभग सुधार हो गया है । डॉक्टर के मुताबिक दो यूनिट ब्लड की जरूरत थी। तत्काल उन्होंने संगठन को सूचना दिया संगठन की सक्रिय कार्यकर्ता नमिता पांडेय ने बिना किसी प्रकार का विलंब करते हुए अपने पुत्र राहुल कुमार पाण्डेय और साथ में अमित कुमार को लेकर अस्पताल पहुंचकर दो मिनट ब्लड डोनेट किया, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नमिता को और राहुल पाण्डेय सहित अमित कुमार को धन्यवाद दिया इस नेक कार्य में अपना सहयोग प्रदान करने के लिए, संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा आए दिन ऐसे ही कार्य देखने को मिलता है ।
