*प्रतापगढ़ थाना अंतू के अंतर्गत मां और बेटे की धारदार हथियार से हत्या जांच में जुटी पुलिस*

*प्रतापगढ़ थाना अंतू के अंतर्गत मां और बेटे की धारदार हथियार से हत्या जांच में जुटी पुलिस*

*पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने घटनास्थल का किया निरीक्षण घटना के अनावरण का दिया निर्देश*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह मां-बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पारा हमीदपुर गांव स्थित उनके घर में दोनों के खून से लथपथ शव मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई मृतकों की पहचान 40 वर्षीय शिवपत्ती मौर्या और उनके 12 वर्षीय बेटे अयान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवपत्ती के पति दिनेश रोजी-रोटी के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं। अज्ञात हमलावरों ने रविवार रात घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या कर दी। सोमवार सुबह एक शटरिंग मिस्त्री जब उधर से गुजर रहा था, तो उसकी नजर घर के अंदर पड़े शवों पर पड़ी। उसने तत्काल ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मुआयना किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर सभी बिंदुओं की गहराई से जांच कर घटना के अनावरण के लिए टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *