प्रतापगढ़ में साइबर अपराध पर बड़ा प्रहार, 14 मुकदमे दर्ज, 17 आरोपी गिरफ्तार*

*प्रतापगढ़ में साइबर अपराध पर बड़ा प्रहार, 14 मुकदमे दर्ज, 17 आरोपी गिरफ्तार*

 

*89 साइबर शिकायतों की जांच में 19 राज्यों से जुड़े तार,*

 

*12.18 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़े बैंक खाते और मोबाइल नंबर जांच के दायरे में*

प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के तहत साइबर क्राइम सेल और विभिन्न थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 मुकदमे दर्ज किए तथा 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि इनसे जुड़े बैंक खाते और मोबाइल नंबर देश के 19 राज्यों में दर्ज 89 साइबर शिकायतों से संबंधित हैं तथा इनका उपयोग करीब 12.18 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी में किया गया था। पुलिस के अनुसार, प्रदेशव्यापी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम सेल तथा जनपद के सभी थानों की साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त टीमों का गठन किया गया। टीमों ने योजनाबद्ध ढंग से दबिश देकर ऐसे बैंक खाताधारकों और मोबाइल नंबर धारकों की पहचान की, जिनका उपयोग इन्वेस्टमेंट स्कैम, डिजिटल अरेस्ट, पार्ट-टाइम जॉब फ्रॉड, क्रिप्टो ट्रेडिंग फ्रॉड सहित विभिन्न साइबर अपराधों में किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधी अक्सर कमीशन का लालच देकर लोगों के बैंक खाते और मोबाइल नंबर अपने नेटवर्क में शामिल कर लेते हैं। बाद में इन्हीं खातों और नंबरों का उपयोग देशभर में ऑनलाइन ठगी की रकम के लेन-देन तथा फर्जी कॉल, सोशल मीडिया अकाउंट और अन्य साइबर अपराधों के लिए किया जाता है। इस अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थानों में कुल 14 अभियोग दर्ज किए गए और 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पुलिस अब प्राप्त साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है तथा अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!