मदनपुर देवरार में आठ परिवारों के सिर से छिनी छत, सेवार्थम फाउंडेशन बना सहारा

मदनपुर देवरार में आठ परिवारों के सिर से छिनी छत, सेवार्थम फाउंडेशन बना सहारा

पीड़ित परिवारों को किया आर्थिक सहयोग एवं एवं दी राहत सामग्री किट

चांदा कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर देवरार में बुधवार देर रात भीषण आगजनी की घटना से आठ परिवारों के आशियाने जलकर राख हो गए। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे वर्षों की जमा-पूंजी और घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।इस अग्निकांड में अरविंद निषाद, राकेश निषाद, जगदीश निषाद, विक्रमजीत निषाद, मुकेश निषाद, विजय प्रकाश निषाद, जय प्रकाश निषाद, हरबिलास निषाद और धर्मेंद्र निषाद के घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग बुझने के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए और दाने-दाने के लिए मोहताज हो उठे।घटना की सूचना मिलते ही सामाजिक संस्था सेवार्थम फाउंडेशन के मुखिया डॉ. आशीष तिवारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने हालात का जायजा लेते हुए तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराई।

डॉ. तिवारी द्वारा प्रत्येक परिवार को सहायता किट प्रदान की गई, जिसमें चारपाई एवं बिस्तर, आटा, चावल, तेल, रसोई के बर्तन सहित अन्य आवश्यक घरेलू सामग्री शामिल रही। इसके अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई, जिससे परिवार दोबारा अपने जीवन की शुरुआत कर सकें।

पीड़ितों ने भावुक होकर फाउंडेशन के इस सेवा कार्य की सराहना की। डॉ. तिवारी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में वे और उनकी संस्था प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है तथा भविष्य में भी हरसंभव सहयोग जारी रहेगा।उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी आगे आने की अपील करते हुए कहा कि आपदा की स्थिति में सामूहिक प्रयास ही पीड़ितों को संबल दे सकता है। क्षेत्र में उनकी सक्रियता को लेकर स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

 

जिला संवाददाता शुभम् कौशल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *