आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जयसिंहपुर कोतवाली परिसर में ग्राम प्रहरियों/चौकीदारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
जयसिंहपुर कोतवाली में हुई बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी प्रमोद कुमार मिश्र द्वारा की गई, जिसमें क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रहरी एवं चौकीदार उपस्थित रहे।
बैठक में त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी ने सभी ग्राम प्रहरियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने तथा गांवों में आपसी भाईचारा बनाए रखने हेतु लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना की तुरंत थाना स्तर पर जानकारी देने को कहा गया।
पुलिस प्रशासन द्वारा आश्वस्त किया गया कि त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
अंत में थाना प्रभारी ने सभी ग्राम प्रहरियों से पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
जिला संवाददाता शुभम् कौशल
