*पुलिस कस्टडी से भागने के प्रयास में दुष्कर्म का आरोपी पुलिया से कूदा ,दोनों पैर में आई गंभीर चोट*

*पुलिस कस्टडी से भागने के प्रयास में दुष्कर्म का आरोपी पुलिया से कूदा ,दोनों पैर में आई गंभीर चोट*

—————————————-

*संबाद – अरुण कुमार जायसवाल*

 

सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म व पास्को एक्ट का एकआरोपी युवक पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास किया और वह पुलिया से नीचे कूद गया जिससे उसके दोनों पैर में गंभीर चोटे आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुष्कर्म व पास्को एक्ट का आरोपी45 वर्षीय नियाज शेख पुलिस कस्टडी से भागने के प्रयास में पुलिया से नीचे कूद गया। जिससे उसका दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वही दुष्कर्म पीड़िता का जिला महिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजनों के अनुसार शाम के समय बालिका घर के पास खेल रही थी। उसकी मां घर के पीछे खेत में काम कर रही थी। मौका पाकर पड़ोसी नियाज शेख बालिका को बहला-फुसलाकर बगल स्थित जानवरों के बांधने की कोठरी में ले गयाउसी में ले जाकर दुष्कर्म किया, बच्ची की चीख-पुकार की आहट पाकर मां जैसे ही वहां पहुंची आरोपी फरार हो गया। रक्तस्राव के चलते बालिका की हालत बिगड़ गई। आनन फानन में बच्ची को लेकर उसकी मां थाने पहुंची और नियाज शेख के विरुद्ध नामजद लिखित तहरीर देते हुए मुकदमा पंजीकृत करवाया वहीं मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सुंरेरी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया तथा सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *