*बाप बेटे के बीच हुआ विवाद, पिता ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली*
अरुण कुमार जायसवाल (जिला ब्यूरो)
जौनपुर: जलालपुर थाना क्षेत्र के मझगवां खुर्द गांव में बाप बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ता गया और अंत में आकर्षित होकर पिता ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार रामनारायण यादव का अपने बेटे संजय यादव से विवाद हुआ और बात बढ़ गई। आखिर में क्रोधित पिता ने घर में रखी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही परिजन कमरे में गए और वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। इस वारदात से परिजन में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर जलालपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
