*अंतर्जनपदीय बदमाश पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल*
====================
*माता चरण पांडे*
*संवाददाता – तीखी आवाज 24.com मछली शहर*
सिकरारा थाना क्षेत्र के मनकापुर के पास दो थानों, सिकरारा, मछली शहर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस मुठभेड़ में एक अंतर्जनपदीय शातिर बदमाश घायल हो गया है। जहां एक तरफ आगामी चुनाव को देखते हुए पुलिस पूरी तरह सक्रियता बरत रही है वहीं मुखबिर द्वारा मिले इनपुट के आधार पर उक्त दोनों थानों की पुलिस द्वारा मनकापुर के पास चेकिंग की जा रही थी की एक बाइक पर आते व्यक्ति को रोकने का प्रयास करते ही बदमाश पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगे, पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षार्थ पीछा कर लक्ष्य कर फायर किया गया जिसमें जवाबी कार्रवाई के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया। जिसकी पहचान शातिर अपराधी अतुल गौड़ उर्फ राजा पुत्र लहुरी गौड उम्र लगभग 27 वर्ष निवासी भूपिया मऊ जनपद प्रतापगढ़ थाना डीहवा, हाल पता भोईधरा बेलसडा थाना सुजानगंज के रूप में की गई। जो दो जनपदों में काफी रूप से सक्रिय था। उस पर कुल 23 संगीन मुकदमे पंजीकृत हैं। वहीं मुठभेड़ की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉक्टर अजय पाल शर्मा भी पहुंच गए। घायल बदमाश के पास से एक बाइक अपाचे सफेद रंग U. P. 62.C.M. 8546, एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस, तथा एक वीवो मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
