*बरईपार में अकुशल निविदा लाइनमैन पर गंभीर आरोप*
*दबंगई और अवैध वसूली करने का लगा आरोप*
********************
*संवाद: माता चरण पांडे*
बरईपार क्षेत्र में बिजली विभाग के एक अकुशल निविदा लाइनमैन पर उपभोक्ता से दबंगई और अवैध वसूली के प्रयास का गंभीर आरोप लगा है। मामला पंकज पटेल के गांव से जुड़ा बताया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
पीड़ित उपभोक्ता का आरोप है कि संबंधित लाइनमैन ने उसके घर से मोनोब्लाक पंप और बिजली का केबल जबरन उठा लिया। उपभोक्ता ने इस संबंध में मछलीशहर के जूनियर इंजीनियर (जेई) से शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के बाद विभागीय हस्तक्षेप पर लाइनमैन द्वारा उपभोक्ता का मोनोब्लाक और केबल वापस कर दिया गया। हालांकि, उपभोक्ता ने आरोप लगाया है कि सामान लौटाने के बदले उससे 15 हजार रुपये की मांग की गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर हड़कंप मचा हुआ है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल प्रकरण को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
