*प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अंतर्जनपदीय असलहा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश*

*प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अंतर्जनपदीय असलहा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश*

*थानाध्यक्ष मांधाता अरविंद सिंह की टीम, स्पेशल टीम व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 2 शातिर तस्कर गिरफ्तार*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ पुलिस ने अवैध असलहा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों शाहबाज और अनिल मिश्रा को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक पिस्टल, एक रिवॉल्वर, चार तमंचे, दो मैगजीन, आठ जिंदा कारतूस और एक कार बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तस्कर लंबे समय से अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहे थे। जांच में पता चला कि आरोपी मध्य प्रदेश से असलहे लाकर प्रतापगढ़ और आसपास के इलाकों में बेचते थे। यह गिरोह स्थानीय लोगों को लगभग 10 हजार रुपये में तमंचा और करीब 20 हजार रुपये में पिस्टल उपलब्ध कराता था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, शाहबाज पर पहले से आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अनिल मिश्रा के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को मांधाता थाना क्षेत्र के हंसी इलाके से एक संयुक्त पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।इस कार्रवाई में स्पेशल पुलिस टीम और स्थानीय थाना पुलिस की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने टीम की सराहना करते हुए 25 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा भी की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। ऐसे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *