*सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत*
प्रेम शर्मा
जौनपुर के नौपेड़वा बक्सा थाना क्षेत्र में रविवार शाम करीब 7:45 बजे आदर्श इंटर कॉलेज के पीछे हाईवे पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई|
मृतक की पहचान ग्राम कपूरपुर थाना तेजी बाजार निवासी जैकी गौरव पुत्र रमेश सिंह के रूप में हुई है|
जानकारी के अनुसार जैकी गौरव अपनी बाइक से जौनपुर से अपने घर तेजी बाजार जा रहा था| जैकी गौरव की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई |जिससे उसे गंभीर चोटें आई और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया|
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को नौपेड़वा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|
घटना की सूचना मिलते ही 112और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची| पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है|
