अज्ञात ट्रक की टक्कर से कैश वाहन पलटा, चालक व सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बचे

*अज्ञात ट्रक की टक्कर से कैश वाहन पलटा, चालक व सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बचे*

********************

*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*

बदलापुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-731 पर राम जानकी मोड़ के पश्चिम स्थित एक पेट्रोल टंकी के समीप शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अज्ञात ट्रक वाहन के धक्के से एक कैश वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे वह दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया।

 

हादसे में कैश वाहन का चालक और उसमें सवार सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है तथा यातायात को सुचारु कराने के साथ सुरक्षा व्यवस्था में जुट गई है। पुलिस अज्ञात ट्रक वाहन की तलाश में भी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *