*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह क्षेत्र वासियों ने किया भव्य स्वागत*
*पट्टी गोलीकांड पर पूर्व मंत्री ने कहा पुलिस समय से करती कार्यवाही तो नहीं घटती इतनी बड़ी घटना*
अनिल मिश्र

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह क्षेत्रीय दौरे के दौरान आज नगर पंचायत ढकवा पहुंचे ।जहां क्षेत्र वाशियो ने उनका जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात उन्होंने क्षेत्र वासियों की जन समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए पत्रकार वार्ता के दौरान पट्टी गोलीकांड पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने कहा कानून किसी को हाथ में लेने का अधिकार नहीं देता है। चाहे वह किसी भी पद पर हो। ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह द्वारा जमीन के बैनामे के विवाद में गोली चलाना गलत है। किसी की मदद कानून के दायरे में रहकर करनी चाहिए । हालांकि क्षेत्र वासियों द्वारा जो मुझे सूचना मिली है । उन्होंने गोली आत्मरक्षा में चलाई है। आत्मरक्षा में ही गलती किए हैं तो उसकी सजा कानून देगा। पूर्व मंत्री ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पीड़ित द्वारा पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ अनिल कुमार को घटना घटने के पहले बैनामे के लिए सुरक्षा की मांग की गई थी। उसके बावजूद भी पट्टी कोतवाली से चंद कदम दूर इतनी बड़ी घटना घटती है। यह पुलिस की कार्यशैली पर बहुत बड़ा सवाल है। यदि पुलिस समय से संज्ञान ले लेती तो इतनी बड़ी घटना न घटती। गुनहगारों को तो इसकी सजा मिल रही है। देखना है पुलिस वालों पर कब कार्यवाही की जाती है। जिनकी लापरवाही से इतनी बड़ी घटना घटित हुई है। भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। देवेंद्र मिश्र, महेंद्र मिश्र, पंकज सिंह, अंशु सिंह, सुभाष चंद्र हलवाई, मम्मू पाण्डेय,राजबहादुर मिश्र, कुंवर बहादुर सिंह, अच्छेलाल दुबे, अमित मिश्र, रामनारायण गौतम,