*सिंगरामऊ को हराकर फतेहगंज ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह*
*********************
*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*
मेढा/जौनपुर। सत्यनारायण मिश्र एवं विवेक सिंह टिकाऊ मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दिन के अंतिम मुकाबले में फतेहगंज की टीम ने सिंगरामऊ को पराजित करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
टूर्नामेंट के पहले मैच में सिंगरामऊ की टीम ने सुजानगंज स्ट्राइकर्स को एकतरफा मुकाबले में हराया। सिंगरामऊ के गेंदबाज गौरव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने दोनों ओवर मेडन डालते हुए 4 विकेट झटके।
दूसरे मैच में फतेहगंज और दुधौड़ा के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें फतेहगंज ने आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की। फतेहगंज की ओर से प्रियांशु ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 56 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
दिन के अंतिम मैच में फतेहगंज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में प्रियांशु के लगातार दूसरे अर्धशतक की बदौलत 122 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंगरामऊ की टीम 87 रन ही बना सकी और मुकाबला फतेहगंज के नाम रहा। तियरा, व करतिहा की टीम पहले ही क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर चुकी है।

मैच में अंपायर की भूमिका संतोष दुबे और अरुण जायसवाल ने निभाई। कमेंट्री शेषमैन यादव व सुभाष शर्मा ने की, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी वैभव कुमार ने संभाली।
मैच के दौरान सत्यदेव सिंह, दिगम्बर मिश्र, डॉ. दिनेश सिंह, राम उजागिर उपाध्याय उर्फ मामा, , अनुराग पाण्डेय, दिव्यप्रकाश सिंह, अरुण जायसवाल, अखिलेश चतुर्वेदी, राकेश तिवारी, एसपी सिंह, चंदन सिंह, संतलाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।
