*सिगरामऊ ,जमऊपट्टी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन*
*दोनों जगह पर कुल मिलाकर 115 मरीजों का हुआ उपचार*
********************
*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*
सिंगरामऊ क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिगरामऊ एवं जमऊपट्टी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 115 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई, जिन्हें नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श व दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
यह स्वास्थ्य मेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बदलापुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संजय दुबे के नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिगरामऊ पर प्रभारी चिकित्सक डॉ. अभिषेक प्रजापति एवं महिला चिकित्सक पूजा त्रिपाठी ने मरीजों की जांच कर उपचार किया।
वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमऊपट्टी पर डॉ. सुशील कुमार यादव, डॉ. मनीष कुमार मौर्य, एएनएम मीरा तथा वार्ड बॉय मोने अली द्वारा मरीजों को चिकित्सीय परामर्श और आवश्यक दवाएं प्रदान की गईं।
इस अवसर पर सिगरामऊ पीएचसी प्रभारी डॉ. अभिषेक प्रजापति ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। ऐसे में विशेष रूप से बीपी और शुगर के मरीजों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि सुबह-शाम ठंड को हल्के में न लें, पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें तथा आवश्यकता अनुसार आग का सहारा लेकर स्वयं को ठंड से बचाएं।
