*महदा ग्राम पंचायत में कंबल वितरण कार्यक्रम, जरूरतमंदों को मिली राहत*
संवाद :शिवपूजन मिश्रा*सिंगरामऊ (जौनपुर)।
सिंगरामऊ क्षेत्र के महदा ग्राम पंचायत में रविवार को गरीबों, असहायों एवं निराश्रितों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या से पधारे संत हरि नारायण महाराज रहे। ग्राम पंचायत के रामजी उपाध्याय के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि हरि नारायण महाराज ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सेवा ही सच्ची सेवा है। ऐसे आयोजनों से जरूरतमंदों को राहत मिलती है और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी सैयद हुसैन मुंतज़र, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, मुन्ना त्रिपाठी
डॉ. लक्ष्मीकांत मिश्रा, देवता मिश्रा, सोनू सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह, प्रधान लाल देव यादव, हरिश्चंद्र उपाध्याय, रोहित पाठक, मुन्ना मिश्रा, ग्राम प्रधान संजय सिंह हरिनारायना चार्य जी महराज
शिवपूजन पान्डेय सत्यनरायण सिंह सोनू सिंह नरसिंह बहादुर सिंह
सतेन्द्र उपाध्याय लक्ष्मीकान्त मिश्रा लल्लन सिंह प्रमोद मिश्रा
कमलपति मिश्रा कन्हैयालाल उपाध्याय (एडवोकेट) मोतीलाल उपाध्याय रामनरायन सिंह लालदेव प्रधान संजय सिंह प्रधान महमूदपुर हरिश्चन्द्र उपाध्याय रामजीत मिश्रा लल्लू यादव ईषनरायण उपाध्याय जगदम्बा उपाध्याय रोहित पालक परमसुख उपाध्याय
वसुधा तिवारी पप्पू तिवारी रुधौली कृष्ण कुमार तिवारी राखी मौर्या
पिंटू शिवपूजन मिश्रा (पत्रकार) लक्ष्मी उपाध्याय अनिल उपाध्याय
देवता मिश्रा जयनरायन पूर्व प्रधान उपाध्याय जय प्रकाश उपाध्याय
राधेश्याम शुक्ला राजेद्र प्रसाद उपाध्याय विजनाथ मिश्रा शेषनाथ मिश्रा भगौती प्रसाद अग्रहरीसहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी सहित सब इंस्पेक्टर अब्दुल ओहाब व अन्य पुलिस कर्मियों का रामजी उपाध्याय द्वारा अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन की मांग की।
