आज सुबह लगभग 8:45 बजे मुंबई से चार्टर्ड विमान से बारामती जा रहे अजित पवार का विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया और दुर्घटनाग्रस्त

*मुंबई/बारामती: महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री अजित अनंतराव पवार (66) की आज बुधवार सुबह बारामती, पुणे जिले में विमान दुर्घटना में मौत हो गई है। यह हादसा बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुआ जब उनका चार्टर्ड प्लेन रनवे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।*

*आज सुबह लगभग 8:45 बजे मुंबई से चार्टर्ड विमान से बारामती जा रहे अजित पवार का विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।*

*विमान का क्रैश-लैंडिंग की वजह से विस्फोट तथा मलबा फैल गया। स्थानीय रेस्क्यू टीमें और पुलिस तुरंत मौके पर पहुँचीं।*

*मृत्यु की पुष्टि:*

 

*नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और प्रशासन ने पुष्टि की है कि विमान में सवार कुल पांच लोगों की मौत हुई है, जिनमें अजित पवार भी शामिल हैं।*

 

*शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया कि विमान में डिप्टी CM के अलावा उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और क्रू मेंबर्स सवार थे।*

 

*हादसे के तुरंत बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार, सांसद सुप्रिया सुले और परिवार के अन्य सदस्य बारामती के लिए रवाना हो गए हैं।*

 

*महाराष्ट्र में इस हादसे से बड़ा शोक और राजनीतिक हलचल पैदा हुई है।*

 

*अजित पवार आज जिला परिषद चुनावों के लिए बारामती में चार चुनावी सभाओं को संबोधित करने जा रहे थे।*

 

*प्रशासन और DGCA घटना की पूरी जांच कर रही है ताकि दुर्घटना के कारण को स्पष्ट किया जा सके।*

 

*खबरों की विस्तृत जानकारी जुटा जा रही*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *