पूर्व सांसद राजकरन सिंह को सुल्तानपुर के कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व सांसद राजकरन सिंह को सुल्तानपुर के कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व सांसद का अचानक दुनिया से जाना कांग्रेस को अपूरणीय क्षति : अभिषेक सिंह राणा

सुल्तानपुर – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद राजकरन सिंह के निधन पर कांग्रेसियों ने दुख प्रकट किया है। आज जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की अगुवाई में जिला कार्यालय पर शोक सभा आयोजित की गई। कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेताओ, जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने स्व.पूर्व सांसद राजकरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर, दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ज्ञात हो कि पूर्व सांसद स्व. राजकरन सिंह अमेठी जनपद के मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के नेवादा गांव के मूल निवासी थे,जो लंबे समय से बीमार चल रहे थे, उन्होंने 91 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके अकास्मिक निधन की खबर सुनते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।बीते रविवार को उनके पैतृक गांव नेवादा स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। आपको बताते चलें कि 1936 में जन्में राजकरन सिंह मुसाफिरखाना के एएच इंटर कालेज में शिक्षक रहे। वर्ष 1984 में शिक्षक पद से त्याग पत्र देकर उन्होने कांग्रेस पार्टी के टिकट पर सुल्तानपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और पहली बार सांसद चुने गए। इसके पूर्व 71 से 84 तक वे मुसाफिरखाना के ब्लाक प्रमुख भी रहे चुके हैं।उन्होंने 1984, 1989 और 1994 में लोकसभा का चुनाव लड़ा था,उन्होंने इसौली सीट से एक बार विधानसभा चुनाव लड़े, वे एक बार सुल्तानपुर से कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष के पद पर भी मनोनीत किए गए थे। शोक सभा के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि स्व. पूर्व सांसद राजकरण सिंह के निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है,जिसकी भरपाई भविष्य में संभव नहीं है, उनके अचानक इस दुनिया से चले जाने से पूरा कांग्रेस परिवार शोकागुल है। वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी ने कहा कि स्व. पूर्व सांसद राजकरण सिंह ने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत ब्लॉक प्रमुख पद से की, उन्होंने कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहकर लोगों की सेवा की और अंतिम सांस तक कांग्रेस का साथ नहीं छोड़ा, जनपद के साथ-साथ गैर जनपद में भी इनकी छवि ईमानदार, कर्मठ व संघर्षशील नेता के रूप में होती थी। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में संपन्न हुई शोक सभा में शहर अध्यक्ष शकील अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कुमार मिश्र मुन्नू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष वरुण मिश्र, वरिष्ठ नेता हौसिला भीम, महेंद्र सिंह मास्टर,प्रेम भारती,अनीस अहमद, राजेश श्रीवास्तव,नफीस फारुकी,मानिक श्रीवास्तव, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष मदन तिवारी, जनार्दन शुक्ल, विजयपाल, सिराज अहमद भोला, नंदलाल मौर्य, शक्ति तिवारी, राहुल मिश्र, ओम प्रकाश दुबे, आवेश अहमद, बलराम त्रिपाठी, अंजनी कुमार त्रिपाठी, मोहित तिवारी, कमर खान, प्रदीप सिंह,रजनीश कुमार दुबे, सीतला साहू, इमरान आदि लोग उपस्थित रहे।

जिला संवाददाता शुभम् कौशल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *