विधायक रमेश मिश्रा ने ग्राम सचिवालय सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण

*महदा ग्राम पंचायत में ग्राम सचिवालय का लोकार्पण*

*विधायक रमेश मिश्रा ने ग्राम सचिवालय सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण*

********************

*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*

सिगरामऊ/जौनपुर। ग्राम पंचायत महदा में मनरेगा योजना के अंतर्गत निर्मित ग्राम सचिवालय, इंटरलॉकिंग सड़क तथा बहरीपुर बाजार में सीसी रोड का भव्य लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक रमेश मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक ने लगभग 15 मिनट तक क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सबका साथ, सबका विकास के संकल्प के साथ क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हुआ है।

कार्यक्रम का आयोजन ग्राम विकास अधिकारी रंजीत सिंह के नेतृत्व में ग्राम प्रधान अंजलि रवि मौर्य द्वारा किया गया। लोकार्पण आचार्य अरविंद उपाध्याय के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्राम प्रधान अंजलि रवि मौर्य तथा जनसमूह द्वारा विधायक रमेश मिश्रा का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया। रंग-बिरंगे पंडाल में पुरुषों व महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ अधिक होने के कारण ग्राम प्रधान रवि मौर्य के लिए बैठने की अलग से व्यवस्था करानी पड़ी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सत्यनारायण सिंह, ग्राम प्रधान संतोष सिंह उर्फ डब्लू, ग्राम प्रधान लालदेव यादव (पूरा रजवार), ग्राम प्रधान अशोक सिंह, धनंजय सिंह, प्रदीप सिंह उर्फ बबलू सिंह, हरेंद्र सिंह मुन्ना सिंह संतोष यादव प्रधानाध्यापक रमेश सिंह, विशंभर नाथ पांडेय, राजेश उपाध्याय एडवोकेट, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूर्णिमा शर्मा सुनीता मौर्य, प्रतिभा सिंह, रेखा मौर्य,भागोतीदीन अग्रहरी मोनू मुन्ना सिंह सतीश दिलीप अग्रहरि सूरज जायसवाल सतीश कुमार लक्ष्पंमी शचायत सहायक प्रिंसी मौर्य सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन महमूदपुर ग्राम सभा के ग्राम प्रधान संजय सिंह ने किया। ग्राम प्रधान अंजलि रवि मौर्य द्वारा ग्रामवासियों, क्षेत्रवासियों एवं उपस्थित आगंतुकों के लिए जलपान एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *