*महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को लेकर सिगरामऊ पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक*
*******************
*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*
सिगरामऊ/जौनपुर। जौनपुर के सिगरामऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महमूदपुर में ‘अभियान समग्र’ के तहत महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महिला सिपाही शिखा के नेतृत्व में ग्राम प्रधान संजय सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी सिगरामऊ अखिलेश मौर्या के निर्देश पर सरकार की मंशा के अनुरूप महिला सिपाही शिखा ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा, स्वावलंबन और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए 112, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 102 एवं 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर अपराध से संबंधित शिकायत के लिए 1930 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही महिलाओं को ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ अभियान की जानकारी देते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर महिला सिपाही शिखा के साथ उपस्थित हल्का सिपाही जितेंद्र सिंह ने भी महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में पुलिस तत्काल सहायता के लिए उपलब्ध है।
कार्यक्रम में ग्राम सभा की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पूर्णिमा शर्मा, गायत्री विश्वकर्मा, अमरावती देवी, कांति देवी एवं शोभा सहित अन्य ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।
