*प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा नकली सोने का लालच देकर ठगी करने वाला टप्पेबाज गिरफ्तार*
*नकली बिस्किट दिखाकर लूटते थे गहने जौनपुर से प्रतापगढ़ तक फैला था जाल*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ में थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने टप्पेबाजी व ठगी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आभूषण, कूटरचित नंबर प्लेट, मोटरसाइकिल व नगदी बरामद की है।अमरगढ़ चौराहे पर सोने का बिस्किट बताकर महिला से आभूषण ठगने की घटना के बाद थाना आसपुर देवसरा में तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच थानाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की जा रही थी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम को अहम सुराग मिले।इसी क्रम में थानाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक सचिन पटेल व हेड कांस्टेबल भानू सिंह सहित पुलिस टीम ने महादेव इंटर कॉलेज के सामने मोलनापुर गांव मोड़ के पास से राजन मिश्रा पुत्र स्व. रामअधार मिश्रा निवासी निग्राम बिलोई, थाना मुगराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चांदी की पायल, सोने जैसे आभूषण, कूटरचित नंबर प्लेट, 2160 रुपये नगद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई। थानाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज व लगातार दबिश पर टप्पेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है!
